Life imprisonment in rape case from minor -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नाबालिग से दुराचार मामले में आरोपी को आजीवन कारावास

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 मार्च 2017 7:20 PM (IST)
नाबालिग से दुराचार मामले में आरोपी को आजीवन कारावास
अजमेर। नाबालिग से दुराचार के मामले में मंगलवार को एससीएसटी कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी शकरुद्दीन पर 50 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। मामला ब्यावर सदर थाना क्षेत्र का है। सूरजपुरा निवासी पीडि़ता के पिता ने 14 वर्षीय बेटी के साथ 21 मई, 2014 की रात दुराचार का मामला दर्ज करवाया था। पिता ने बताया कि 21 मई, 2014 की रात वह और उसकी पत्नी सराधना गए हुए थे, तभी सूरजपुरा निवासी शकरुद्दीन ने घर में घुसकर उसकी बेटी से दुराचार किया। पीडि़ता के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और दरवाजा खुलवाया, लेकिन आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजे को जोर से हिलाने पर कुंदी खुल गई और आरोपी मौके पर ही पकड़ा गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लंबी बहस के बाद एससीएसटी कोर्ट की न्यायाधीश बृज माधुरी ने मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इस मामले में 10 गवाह व 25 दस्तावेज प्रस्तुत किए गए।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement