Let us pledge to protect the country by uniting: Devnani-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एकजुट होकर देश की रक्षा का प्रण लें : देवनानी

khaskhabar.com: सोमवार, 12 अगस्त 2024 6:26 PM (IST)
एकजुट होकर देश की रक्षा का प्रण लें : देवनानी
-स्पीकर देवनानी ने हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ, हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को किया रवाना जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने देश भर में हर घर तिरंगा अभियान की अजमेर में शुरुआत की। अजमेर में भी सोमवार को जिला प्रशासन, पुलिस, सीआरपीएफ के संयुक्त तत्वाधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विभिन्न मार्गों से होती हुई तिरंगा यात्रा का समापन रीजनल कॉलेज के सामने नई चौपाटी पर हुआ। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कार्यक्रम में कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश को लंबे संघर्ष के बाद आजादी मिली थी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर-घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। इस अद्भुत अभियान के माध्यम से सभी को जोड़ने का प्रयास किया गया है। देश का झंडा तिरंगा हमारी आन बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जिस तरह की परिस्थितियों हमारे पड़ोसी मुल्कों में बन रही है, इससे निश्चित रूप से यह स्पष्ट हो गया है कि देश के चारों ओर की रक्षा के लिए तैयार रहना है। इसके लिए सभी लोग एकजुट होकर देश की रक्षा का प्रण लें।
देवनानी ने कहा कि आज़ादी का माहौल बनाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई है। देशभर में अभियान से यह आग्रह किया जा रहा है कि लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लहराएं। हर भारतवासी के मन में गर्व होना चाहिए कि वह भारतीय है। उन्हों ने कहा है कि राष्ट्रीयता की भावना से ओत प्रोत होने और बच्चों को आजादी के मायने समझने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई है। प्रशासन, पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली है। विभिन्न मार्गों से निकली तिरंगा रैली में सैकड़ों अधिकारी और कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर पहले बजरंग गढ़ पर एकत्रित हुए। यहां से सभी एक साथ रैली के रूप में आनासागर चौपाटी, क्रिश्चियन गंज और वैशाली नगर होते हुए रीजनल चौराहा पंहुचे। यहां तिरंगा रैली का समापन हुआ। यात्रा में पुलिस और सीआरपीएफ का बैंड भी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement