lekhraj gurjar won competition in kota mela-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

80 किलो का हत्था उठा लेखराज बने विजेता, बहादुर उपविजेता

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 09:11 AM (IST)
80 किलो का हत्था उठा लेखराज बने विजेता, बहादुर उपविजेता
कोटा। नगर निगम की ओर से आयोजित दशहरा मेला के तहत रविवार शाम विजयश्री रंगमंच पर हत्था माला उठाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के तहत 80 किलो व 92 किलो के दो हत्थों को उठाना था। इसके लिए कुल चार प्रतिभागी मैदान में आए। लेखराज गुर्जर बडगांव ने 80 किलो के हत्थे को एक हाथ से उठाकर 45.4 सैकण्ड तक खड़े रहे और प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर बहादुर बंजारा रहे। बंजारा ने 36.8 सेकण्ड तक हत्थे को उठाकर रखा। 92 किलो के हत्थे को कोई नहीं उठा सका। प्रतिभागी रमेश गुर्जर व देवकिशन का भी सराहनीय प्रयास रहा। निर्णायक मंडल में मेला समिति के सदस्य पार्षद नरेंद्र सिंह हाड़ा, महेश गौतम लल्ली व विकास तंवर शामिल रहे। इस मौके पर महापौर महेश विजय, उप महपौर सुनीता व्यास, उपायुक्त व मेला अधिकारी राजेंद्र सिंह चारण, उपायुक्त राजेश डागा, सहायक लेखाधिकारी दिनेश जैन, पार्षद प्रकाश सैनी, मोनू कुमारी, मीनाक्षी खंडेलवाल, धु्रव राठौड़, विनोद नायक, देवेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया यह भी पढ़े :मुगलकाल का सेट,सतरंगी पोशाकें, फैशन के जलवे,SEE PHOTOS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement