Advertisement
कानूनी बाध्यता के साथ ही जनचेतना आवश्यक-राठौड़

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि राज्य निरीक्षण दल प्राप्त सूचनाओं के आधार पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर रहा है। संगोष्ठी में स्वयंसेवी संस्थाओं की प्रतिनिधि डॉ.मीता सिंह, कविता श्रीवास्तव, निशा सिद्धू, सत्यदेव बारहठ, पूजा कुमावत सहित अन्य प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किये। मीडियाकर्मियों ने भी इस कार्यशाला में सहभागिता की।
प्रारम्भ में एसआरकेपीएस के राजन चौधरी ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राज्य में पीसीपीसएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा राज्य पीसीपीएनडीटी इकाई के साथ की गयी सहभागिता के सकारात्मक परिणाम दृष्टिगोचर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी सभी स्वैच्छिक संगठन प्रदेश से कन्या भू्रण हत्या के कंलक को मिटाने के लिए पीसीपीएनडीटी इकाई के साथ निरन्तर सहभागिता करते रहेंगे। एसआरकेपीएस के शुभम शर्मा ने प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



