Legal obligation as well as awareness-essential -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कानूनी बाध्यता के साथ ही जनचेतना आवश्यक-राठौड़

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 4:19 PM (IST)
कानूनी बाध्यता के साथ ही जनचेतना आवश्यक-राठौड़
जयपुर। स्वास्थ्य भवन में राज्य पीसीपीएनडीटी इकाई, एस.आर.के.पी.एस, प्लान इंडिया तथा युरोपियन कमीशन के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य भवन में बुधवार को आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने प्रदेश में भू्रण लिंग प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के प्रतिकूल कार्य करने वालों के विरूद्ध लगातार की जा रही विधिक कार्यवाही की सराहना की है। कार्यशाला में राज्य-जिला पीसीपीएनडीटी के अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं मीडियाकर्मियों ने सहभागिता कर प्रदेश में पीसीपीएनडीटी अधिनियम की क्रियान्विती एवं सुदृढ़ता के लिए आवश्यक संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement