Legal awareness rally was flagged off-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधिक चेतना रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

khaskhabar.com: रविवार, 06 नवम्बर 2016 2:31 PM (IST)
विधिक चेतना रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बारां। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार गुप्ता के सानिध्य में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिमोहन गुप्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता गुप्ता और जिला कलक्टर डॉ. एसपी सिंह ने रविवार को न्यायालय परिसर में आयोजित समारोह में विधिक चेतना सप्ताह का शुभारम्भ किया। समारोह के दौरान विधिक चेतना रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवना किया गया। रैली में स्कूली और स्काउट गाइड के बच्चे शामिल रहे। पूर्णकालिक सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता गुप्ता ने बताया कि 6 से 12 नवम्बर तक आयोजित विधिक चेतना सप्ताह में प्रत्येक दिन विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । जिसमें में कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए सभी योजनाओं के बारें में आम नागरिकों को जानकारी दी जाएगी । यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच... यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement