Laxmi Narayan Mishra General Election Supervisor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लक्ष्मी नारायण मिश्रा सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 अक्टूबर 2019 4:02 PM (IST)
लक्ष्मी नारायण मिश्रा सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक
धर्मशाला। धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के लक्ष्मी नारायण मिश्रा को सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक तैनात किया गया है। यह जानकारी रिर्टनिंग आफिसर डा हरीश गज्जू ने देते हुए बताया कि सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक का कैंप कार्यालय सर्किट हाउस के नए भवन के कमरा नंबर 403 में रहेगा तथा निर्वाचन से संबंधित किसी भी शिकायत इत्यादि के लिए प्रातः दस बजे से 11 बजे तक आम जनमानस के लिए मिलने का समय निर्धारित किया गया है इसके साथ ही मोबाइल नंबर 6230084483 पर संपर्क करके भी लोग निर्वाचन संबंधी अपनी समस्या या शिकायत कर सकते हैं।
रिर्टनिंग आफिसर डा हरीश गज्जू ने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता की अनुपालना के लिए विभिन्न टीमें गठित की गई हैं तथा प्रतिदिन रिपोर्ट भी प्रेषित की जा रही है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष तथा स्वतंत्र चुनाव प्रक्रिया के लिए तैयारियां पूर्ण की गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement