Launch of street cleaning program-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गलियों के सफाई कार्यक्रम का शुभारंभ

khaskhabar.com: सोमवार, 15 मई 2017 8:15 PM (IST)
गलियों के सफाई कार्यक्रम का शुभारंभ
जयपुर। जयपुर नगर निगम की ओर से सोमवार को वार्ड 75 में गलियों के सफाई कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 22 गलियों से कचरा पूरी तरह से साफ किया गया। इस कार्य में लेबर, हॉपर, कॉम्पेक्टर और सुपरवाइजर की मदद से गंदी गलियों को साफ किया। उपमहापौर मनोज भारद्वाज ने बताया कि जयपुर नगर निगम परकोटे में स्थित गलियों की गंदगी दूर करने के लिए कटिबद्ध है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत गलियों की सफाई को दुरुस्त किया जाएगा। भारद्वाज ने बताया कि ये गलियां सेनिटेशन कोरीडोर के रूप में प्रसिद्ध हैं। इन्हें ऑक्सीजन का केंद्र माना जा सकता है। नगर निगम जयपुर की ओर से डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य करने वाली बीवीजी कंपनी के पास गलियों की सफाई और इसे बरकरार रखने की जिम्मेदारी है। उल्लेखनीय है कि बीवीजी कंपनी शहर में वार्ड 40, 41, 42, 43, 20, 21, 30 और 58 में डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य कर रही है। अब कंपनी ने परकोटे स्थित गलियों को साफ करने का कार्य शुरू किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement