Launch of development works in Rajsamand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजसमंद में विकास कार्यों का किया लोकार्पण

khaskhabar.com: रविवार, 07 मई 2017 10:00 PM (IST)
राजसमंद में विकास कार्यों का किया लोकार्पण
जयपुर/राजसमंद। उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने आंचलिक विकास और बहुआयामी तरक्की के लिए जनता की समर्पित भागीदारी और स्वैच्छिक सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि इसी से यादगार विकास मूर्त रूप लेता है और आने वाली पीढिय़ों तक को सुकून एवं सहूलियतों का अहसास होता है। मंत्री माहेश्वरी ने रविवार को राजसमंद जिला मुख्यालय पर नगर परिषद की ओर से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण के बाद समारोह में मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए ये उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने फीता काटा तथा लोकार्पण पट्टिकाओं का अनावरण किया। उच्च शिक्षा मंत्री ने राजसमंद में कांकरोली बस स्टैंड के समीप महिला स्नानघर सहित विभिन्न सडक़ों का लोकार्पण किया और इसके बाद 60 फीट रोड के समीप नगर परिषद की ओर से आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।
भूमिदाताओं का सम्मान

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement