Last date for admission in Government College Bargaon is till 16th June, online application is going on-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजकीय महाविद्यालय बड़गांव में प्रवेश की अंतिम तिथि 16 जून तक, ऑनलाइन आवेदन जारी

khaskhabar.com: शनिवार, 14 जून 2025 3:29 PM (IST)
राजकीय महाविद्यालय बड़गांव में प्रवेश की अंतिम तिथि 16 जून तक, ऑनलाइन आवेदन जारी
उदयपुर। राजकीय महाविद्यालय बड़गांव, जो कि आर.के. सर्कल के समीप ग्राम पंचायत शोभागपुरा परिसर में संचालित है, में सत्र 2025-26 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष (फर्स्ट सेमेस्टर) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नई शिक्षा नीति (एन.ई.पी.-2020) के तहत प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 16 जून की मध्य रात्रि तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विभागीय पोर्टल http://hte.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। महाविद्यालय के प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. राजेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित समय सीमा में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं आगामी 1 जुलाई से प्रारम्भ कर दी जाएंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement