Advertisement
लालसोट समाचार : नगर परिषद में दूसरे चरण में होगा मतदान, 27 अगस्त से नामांकन

नगर परिषद लालसोट में कुल 35 वार्ड हैं। इनमें 4 वार्ड अनुसूचित जाति, 1 अनुसूचित जनजाति, 7 अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 23 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। सभापति का पद सामान्य वर्ग के लिए ओपन है।
लालसोट में कुल 25,638 मतदाता हैं, जिनमें 13,344 पुरुष, 12,289 महिला और 5 अन्य लिंग के मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 35 केंद्र बनाए जाएंगे।
मंडावरी में एसटी ओपन रहेगा अध्यक्ष पद
मंडावरी नगरपालिका के 20 वार्डों में 4 वार्ड अनुसूचित जाति, 5 अनुसूचित जनजाति, 1 अन्य पिछड़ा वर्ग और 10 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। नगरपालिका अध्यक्ष का पद एसटी ओपन श्रेणी के लिए आरक्षित है।
मंडावरी में कुल 7,630 मतदाता हैं, जिनमें 3,661 पुरुष और 3,669 महिला मतदाता शामिल हैं। यहां 20 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
रामगढ़ पचवारा में भी एसटी ओपन अध्यक्ष
रामगढ़ पचवारा नगरपालिका के 20 वार्डों में 3 वार्ड अनुसूचित जाति, 6 अनुसूचित जनजाति, 1 अन्य पिछड़ा वर्ग और 10 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। नगरपालिका अध्यक्ष का पद एसटी ओपन श्रेणी के लिए है।
यहां कुल 6,433 मतदाता हैं, जिनमें 3,347 पुरुष और 3,086 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 20 केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
चुनाव कार्यक्रम सामने आने के बाद तीनों नगरीय निकायों में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। टिकट को लेकर प्रमुख राजनीतिक दलों में मंथन शुरू होने के साथ ही संभावित प्रत्याशी भी अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क तेज करने की तैयारी में जुट गए हैं।
मांगों में संशोधन नहीं हुआ तो 21 अगस्त को विधानसभा घेराव, निजी स्कूल रहेंगे बंद
लालसोट । निजी विद्यालय संघ लालसोट की बैठक खटवा रोड स्थित द सांता किड्ज स्कूल में संघ अध्यक्ष एलएन भारद्वाज के सानिध्य में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के निजी विद्यालय संचालकों एवं संस्था प्रधानों ने भाग लिया। इस दौरान शाला संबलन ऐप की विसंगतियों, आरटीई जांच में आ रही व्यावहारिक समस्याओं तथा लंबे समय से लंबित आरटीई भुगतान को लेकर चर्चा की गई। संस्था प्रधानों ने कहा कि निजी विद्यालयों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि राज्य सरकार समय रहते मांगों के अनुरूप नियमों में आवश्यक संशोधन करती है तो 21 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव स्थगित किया जा सकता है। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर 21 अगस्त को लालसोट क्षेत्र के सभी निजी विद्यालय बंद रहेंगे और संचालक व संस्था प्रधान सामूहिक रूप से जयपुर पहुंचकर विधानसभा घेराव में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


