नूंह । भले ही हरियाणा सरकार 1 नवंबर को प्रदेश के गठन की 50 वी वर्षगांठ मनाने जा रही हो लेकिन मेवात की जनता आज भी प्यासी है। इतना ही आज पूरा देश में दीवाली के त्यौहार पर पटाखे फोड़े जा रहे हों, लेकिन मेवात की जनता ने पानी की कमी को लेकर मटका फोड़ दिवाली मनाई है। जिले के पुन्हाना खंड के गांव गुबराड़ी में पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों का धैर्य रविवार को जबाब दे गया। मेवात कारवां सामाजिक संगठन की अगुवाई में गुस्साईं महिलाओं और ग्रामीणों ने गांव की गलियों से लेकर प्रदर्शन रैली करते हुए पानी के बुस्टर तक पहुंचे। यहां ग्रामीण महिलाओं ने मटका फोड़ प्रदर्शन किया और वल्कि सरकार और स्थानीय प्रशासन को भी जमकर कोसा। मेवात करवां के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर अशफाक आलम ने कहा कि गुबराडी गांव में जब से यह चेंबर बना है एक दिन भी पानी नसीब नहीं हुआ है यहां के ग्रामीण 700 रूपये से एक हजार रूपये में टैंकर का पानी खरीद कर जीवन जी रहे हैं।
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च