कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने अप्रैल-मई 2016 में आयोजित परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. ओपी आहूजा ने बताया कि एमबीए द्वितीय आॅनर्स, एमबीए द्वितीय एसएफएस, बीटीएम तृतीय, सीपीएड द्वितीय वर्ष और डिप्लोमा इन वोकेशन साॅफ्टवेयर डवलपमेंट द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। साथ ही दूरवर्ती षिक्षा निदेषालय ने दाखिले की अंतिम तिथि भी 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर सा बिना लेट फीस के बढ़ा दी है। यानी अब निदेषालय के सभी पाठ्यक्रम में आवेदक 31 अक्टूबर सा आवेदन कर सकते हैं।