Killing the young man stabbed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चाकू से वार कर युवक की हत्या

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 11:38 PM (IST)
चाकू से वार कर युवक की हत्या
बीकानेर। जिले के पांचू थाना क्षेत्र के बासी गांव की रोही में अज्ञात लोगों ने एक बाइक सवार की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी शव को बासी गांव की रोही में सडक़ किनारे फेंक कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पांचू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। बुधवार को शिनाख्तगी के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एएसपी ग्रामीण सतनामसिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कुशलाराम पुत्र डूंगरराम जाट (25) के रूप में हुई है। वह नागौर जिले के चारणी सरा गुढ़ा गांव का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलने पर पांचू एसएचओ (प्रशिक्षु) भजनाराम एवं नोखा सीओ बनवारीलाल घटनास्थल पर पहुंचे। शव को स्थानीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के भाई जेठाराम की रिपोर्ट पर बुधवार दोपहर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बीवी को लेने जा रहा था ससुराल
एएसपी ग्रामीण सतनामसिंह ने बताया कि कुशलाराम सूरत में किसी व्यवसायी के यहां नौकरी करता था। 29 अक्टूबर को दीपावली की छुट्टी पर अपने गांव आया था। दीपावली मनाने के बाद मंगलवार देर रात गांव से बाइक पर ससुराल भोजास जा रहा था। रात करीब 11 बजे बासी गांव की रोही में अज्ञात लोगों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रथमदृष्टया जांच में पता चला है कि हमलावर उसका पीछा करते हुए आए थे और बासी गांव की रोही में मौका देखकर उसकी हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च
यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement