Killing Aged lover of Kapasan Dead body thrown in Rajsamand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कपासन के वृद्ध आशिक की हत्या करवाकर राजसमंद में फेंका शव

khaskhabar.com: बुधवार, 05 जुलाई 2017 7:13 PM (IST)
कपासन के वृद्ध आशिक की हत्या करवाकर राजसमंद में फेंका शव
चित्तौड़गढ़। प्रेम प्रसंग के चलते भीलवाड़ा की प्रेमिका ने साजिश रचकर दो अन्य आरोपितों की मदद से पुराने वृद्ध प्रेमी की हत्या करवा कर शव को राजसमन्द जिले के आमेट के महुड़ा (झौर) के पास जंगल में फेंक दिया। दो दिन से लापता होने पर चित्तौड़ जिले के कपासन थाने में वृद्ध के गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज हुआ था और बुधवार सुबह आमेट में शव मिलने के बाद कपासन पुलिस ने उसकी शिनाख्त कर ली। आमेट पुलिस ने शव को कपासन थाने को सौंप दिया और अब अग्रिम कार्रवाई कपासन पुलिस द्वारा ही की जाएगी। आमेट थाना प्रभारी करणसिंह राव ने बताया कि वार्ड 20, पूर्बिया कॉलोनी, कपासन (चित्तौडग़ढ़) निवासी मोहन (59) पुत्र देवा गायरी (पूर्बिया) का शव महुड़ा (झौर) के पास वन विभाग की नर्सरी में अद्र्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर आमेट से एएसआई हालसिंह, किशोरसिंह, श्रवण कुमार, निर्मल, रणवीर आदि मौके पर पहुंच गए। शव के हुलिये व फोटो के आधार पर शिनाख्तगी के प्रयास शुरू किए गए, तभी एक दिन पहले कपासन थाने में दर्ज गुमशुदगी प्रकरण से ट्रेस किया, तो शव कपासन के मोहन गायरी का होना पाया गया। इसके बाद कपासन थाने से एएसआई दलपतसिंह, हैड कांस्टेबल जमना कुमारी, रामचंद्र, सुभाष मय जाब्ते के झौर पहुंच गए, जहां आमेट पुलिस के साझे प्रयास से मौका पर्चा तैयार किया गया। फिर करीब 11 बजे शव को लेकर कपासन थाना पुलिस रवाना हो गई, जिसका कपासन अस्पताल में ही पोस्टमार्टम कराया गया। वृद्ध आशिक की प्रेमिका ने करवा दी हत्या
सूत्रों के मुताबिक मृतक मोहन गायरी (59)के सरेगांव, गंगापुर (भीलवाड़ा) की महिला कमली से अवैध संबंध बन गए। नजदीकियां बढऩे के बाद मोहन ने उस महिला को जेवर व नकद राशि भी दे दी। इस बीच उस महिला के किसी अन्य व्यक्तियों से भी अवैध संबंध बन गए, जिससे महिला की प्रेमी मोहन से दूरियां बढ़ गई। साथ ही मोहन ने महिला को कपासन आने के लिए दबाव बनाया। इस पर महिला ने उस वृद्ध प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए डीयास, गंगापुर (भीलवाड़ा) हजारीलाल पूर्बिया व सातलिया, गंगापुर (भीलवाड़ा) निवासी शंकरलाल जाट के साथ साजिश रच ली। तय षडय़ंत्र के मुताबिक हजारी व शंकरलाल वेन लेकर कपासन पहुंचे, जहां से मृतक मोहन गायरी को वेन में बिठाकर अपहरण कर लिया। फिर उसकी हत्या कर शव को झौर पंचायत के महुड़ा के पास जंगल में शव फेंक दिया।
प्रेमिका को लिया हिरासत में
मोहन गायरी के घर से लापता होने पर संदेह के आधार पर कपासन पुलिस ने उसकी प्रेमिका को गंगापुर के पास सरेगांव से हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में उस महिला ने सब कुछ सच्चाई उगल दी। अब पुलिस द्वारा अन्य आरोपितों की तलाश भी शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement