Kids will be able to share the concern on the Commissions app: Chaturvedi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आयोग की एप पर परेशानी साझा कर सकेंगे बच्चे: चतुर्वेदी

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016 11:23 AM (IST)
आयोग की एप पर परेशानी साझा कर सकेंगे बच्चे: चतुर्वेदी
झुंझुनूं। राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी गुरुवार को झुंझुनूं जिले के दौरे पर रही। उन्होंने नवलगढ़ में आशा के झरने में दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ मुलाकात की और बाद में झुंझुनूं पहुंची। सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर पत्रकारों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए जल्द ही आयोग एक मोबाइल एप लांच करने वाला है। जिसमें बच्चा अपनी हर प्रकार की दुविधा को अपलोड कर सीधे आयोग को शिकायत कर सकता है। एप के जरिए आमजन भी बच्चों पर हो रहे अत्याचारों से अवगत करवा सकते हैं। इसके अलावा जनवरी-फरवरी माह में फुलवारी, जस्ट स्टॉप व मिशन पॉसीबल तीन ऐसे कार्यक्रम हैं जो, पूरे प्रदेश में एक साथ शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि देखने में यह भी आया है कि बाल संप्रेषण गृहों के अधीक्षकों को एक साथ चार-चार जगहों के चार्ज दिए गए है। जो एक गंभीर होने के साथ-साथ संवेदनशील मामला है। वे इस मामले में सरकार को पत्र लिखकर अधीक्षक को कहीं का भी अतिरिक्त चार्ज नहीं देने की मांग करेंगी। बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement