khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 11:08 AM (IST)
लुधियाना। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर बादल परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पंजाब में इंडस्ट्रीज संचालकों से हफ्ता मांगा जाता है। हालांकि एक दिन पूर्व अरविंद केजरीवाल की ओर से जारी किए गए चुनाव घोषणापत्र भी सवालों के घेरे में है। केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि उन्होंने यहां कहा कि प्रत्येक इंडस्ट्री के बाहर बादल परिवार व अकाली दल का एक वर्कर बैठता है, जो प्रति ट्रक के हिसाब से रुपये इक_ा करता है। मजबूरन व्यापारियों व उद्योगपतियों को अपनी इंडस्ट्री बंद करनी पड़ी। इससे पंजाब का फलता-फूलता उद्योग बर्बाद हो गया। देशभर में फैले भ्रष्टाचार को पहल के आधार पर खत्म करने का दावा दोहराते हुए केजरीवाल ने कहा कि चाहे उनका खुद का बेटा भ्रष्टाचार करे, वह उसे भी नहीं बख्शेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता के पास यही मौका है कि वह अपने राज्य को बचा सकती है। अगर इस बार भी चूक की तो फिर भगवान को कोसना भी गलत होगा।
यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलायायह भी पढ़े :इंग्लिश भाषा की वर्णमाला में स्वर और व्यंजन
बनाने का दावा