Advertisement
केसी गोयल : फार्मासिस्टों की बुलंद आवाज़ अब खामोश

वर्ष 1983 से फार्मासिस्टों के हक की लड़ाई में सक्रिय रहने वाले केसी गोयल का जीवन संघर्ष और समर्पण का प्रतीक था। हरियाणा अग्रवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने उनकी मृत्यु को "एक युग का अंत" बताया। उन्होंने कहा कि गोयल हमेशा फार्मासिस्टों की मांगों को बुलंद करने में अग्रणी रहे।
नेतृत्व की मजबूत पकड़
1996 से 2007 और फिर 2014 से 2017 तक हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल के प्रधान रहते हुए, गोयल ने फार्मासिस्टों के अधिकारों के लिए कई अहम फैसले लिए। उनके प्रयासों को आज भी सराहा जाता है।
व्यवसाय और तालमेल
1975 में नरवाना में गोयल मेडिकल स्टोर की स्थापना कर उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया। उनके हरियाणा के ड्रग कंट्रोल विभाग से हमेशा मजबूत संबंध रहे और उन्होंने प्रशासन एवं फार्मासिस्टों के बीच तालमेल बिठाने में अहम भूमिका निभाई।
अचानक हुआ निधन
उनके पुत्र देवेन्द्र गोयल के अनुसार, सोमवार शाम जब वे अपनी केमिस्ट शॉप बंद कर घर जाने लगे, तभी अचानक उनका निधन हो गया। पास के सरकारी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
श्रद्धांजलि सभा
उनकी रसम पगड़ी और क्रिया 4 अप्रैल 2025 को नरवाना के सर छोटू राम पार्क में दोपहर 2 से 3 बजे के बीच होगी।
हरियाणा के फार्मासिस्ट समाज के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। केसी गोयल की स्मृति हमेशा संघर्ष, नेतृत्व और समर्पण के प्रतीक के रूप में जीवित रहेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जींद
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


