केन्द्र के शुभारम्भ अवसर पर संस्था के मुख्य कार्यक्रम प्रबंधक जेपी सिंह
ने कहा कि इस फैशन डिजाइनिंग एवं उत्पादन केन्द्र की स्थापना के बाद गांव
की महिलाओं को बाजार की मांग एवं विभिन्न डिजाइनों के वस्त्र तैयार करने का
प्रशिक्षण प्राप्त होगा और वे प्रशिक्षण के बाद अपना स्वरोजगार का कार्य
भी बखूबी से कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा आदर्श गांव के रूप
में गोद लिए इस गांव में शीघ्र तुलसी माला निर्माण एवं युवाओं के लिए
कम्प्यूटर का प्रशिक्षण भी शुरू किया जाएगा। सरपंच केशवसिंह ने कहा कि
निश्चय ही यह केन्द्र महिलाओं एवं युवतियों के लिये हितकारी सिद्ध होगा और
वे स्वरोजगार का कार्य कर परिवार की आय में भागीदार बन सकेंगी। प्रारम्भ
में महिला कार्यक्रम प्रभारी शालो हेम्ब्रोम ने बताया कि इस तीन माह के
प्रशिक्षण में पैरदान वाली मशीन पर सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली
महिलाओं को शामिल किया गया है। इस तरह का प्रशिक्षण जिले के अन्य क्षेत्रों
में भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्था के सुरेश गुप्ता,
लक्ष्मी, अंशुल गुप्ता एवं गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।