भरतपुर । डीग पंचायत समिति क्षेत्र के कौरेर गांव में लुपिन फाउंडेशन ने महिलाओं के लिए फैशन डिजायनिंग का केन्द्र स्थापित किया है। इसका शुभारम्भ सोमवार को गांव के सरपंच केशवसिंह ने किया। इस अवसर पर संस्था के मुख्य कार्यक्रम प्रबंधक जेपी सिंह एवं महिला कार्यक्रम प्रभारी शालो हेम्ब्रोम भी उपस्थित थीं। केन्द्र पर प्रथम बैच में गांव की 15 महिलाओं को फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।