श्रीनगर। कश्मीर घाटी में पिछले दो माह से भी अधिक समय से जारी हिंसा व तनाव के मद्देनजर गुरुवार को सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। इस बीच, अलगाववादियों की ओर से आहूत बंद का भी 69वां दिन है, जिसके कारण घाटी में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘श्रीनगर और अन्य जिला मुख्यालयों में आज (गुरुवार) कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है।’’