घाटी में अलगाववादियों की ओर से आहूत बंद के कारण सार्वजनिक
परिवहन, मुख्य बाजार और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद हैं। सभी स्कूल,
कॉलेज, विश्वविद्यालय भी बंद हैं। साथ ही पिछले 69 दिनों से घाटी के
बारामूला कस्बे और जम्मू क्षेत्र के बनिहाल कस्बे के बीच ट्रेन सेवा भी बंद
है। घाटी में इंटरनेट सेवा सोमवार से ही बंद है। कॉल की सुविधा भी केवल
बीएसएनएल पोस्टपेड पर ही उपलब्ध है।