Karva chauth festival, the buzzing market-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करवाचौथ का त्योहार,बाजार हुए गुलजार, SEE PHOTOS

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 5:52 PM (IST)
करवाचौथ का त्योहार,बाजार हुए गुलजार, SEE PHOTOS
कानपुर । करवाचौथ सुहागिनों के लिए बहुत खास त्यौहार होता है। यह पर्व महिलाओं के सौंदर्य से जुड़ा है, क्योंकि इस दिन सभी महिलाएं श्रृंगार कर पति की आरती उतारकर उनके मंगल की कामना करती हैं। जिसके चलते मंगलवार की शाम ब्यूटीपार्लर व कपड़ों की दुकान में महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ी। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर सुहागिन महिलाएं नवीन मार्केट स्थित मेंहदी व ब्यूटी पार्लर की दुकान में काफी भीड़ उमड़ पड़ी। पति के सामने आकर्षित दिखने के लिए सुहागिन महिलाओं ब्यूटीपार्लर पहुंची। जहां महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई। महिलाओं की भीड़ के चलते ब्यूटी पार्लर संचालकों ने दोगुने दाम लगाये। वहीं नवीन मार्केट में महिलाएं बड़ी चाव से मेंहदी लगवाने में जुटी रही। यह दौर देर रात तक चलता रहा। पति की लम्बी उम्र के लिए जहां सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रहती हैं तो वहीं पत्नी को खुश करने के लिए पति उनके लिए उपहार लाते हैं। उपहार की खरीददारी के लिए बिरहाना रोड की ज्वैलरी की दुकानों में काफी भीड़ उमड़ पड़ी है। युवक भी अपनी पत्नी को खुश करने के लिए कहीं साड़ी खरीद रही हैं तो कहीं ज्वैलेरी की खरीददारी हो रही है। यह त्योहार पति-पत्नी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement