Karauli will be given special package and fund-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करौली को दिया जाएगा विशेष पैकेज और फंड

khaskhabar.com: सोमवार, 08 जनवरी 2018 6:13 PM (IST)
करौली को दिया जाएगा विशेष पैकेज और फंड
करौली। देश के पिछड़े जिलों में शुमार जिले को अग्रणी जिलों की पंक्ति में खड़ा करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। इसके लिए पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने करौली जिले को देश के 115 पिछड़े जिलों में शुमार किया था। इन जिलों के कलेक्टर के साथ हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एक बैठक कर विकास की योजनाओ पर चर्चा की। पिछड़े जिलों को अग्रणी बनाने के लिए विशेष पैकेज और फंड भी दिया जाएगा। करौली जिला कलेक्टर अभिमन्यु कुमार ने बताया कि देश के 115 जिलों को पिछड़े जिलों में शुमार किया गया है। इन्हें अग्रणी बनाने की दिशा में काम होंगे। इसके लिए इन जिलों में शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार के लिए स्किल डेवलपमेंट पर काम किया जाएगा। इन जिलों की स्थिति बेहतर हो सके। इन सभी जिलों को बेहतर बनाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर प्रयास करेंगे। इसके के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी जिला कलेक्टरों को खासतौर से दिशा निर्देश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement