Advertisement
मुख्यमंत्री सुक्खू की संवेदनशील पहल से कपूरी देवी को मिला नया जीवन, हेलीकॉप्टर से कराया था रेस्क्यू

सरकार की त्वरित कार्रवाई के चलते कपूरी देवी को समय पर उपचार मिल सका और उनकी जान बच गई। इलाज के बाद अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।
कपूरी देवी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सरकार हेलीकॉप्टर के माध्यम से उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाती तो उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता था। उन्होंने बताया कि टांडा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उनका उपचार पूरी संवेदनशीलता के साथ किया।
उन्होंने भावुक होकर कहा कि डॉक्टरों ने उनका इलाज ऐसे किया, मानो वे मुख्यमंत्री की अपनी माता हों। उनके अनुसार सरकार की इस पहल ने उन्हें नया जीवन दिया है और वह इसके लिए मुख्यमंत्री तथा चिकित्सा दल की सदैव आभारी रहेंगी।
मुख्यमंत्री सुक्खू की यह पहल दर्शाती है कि दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और किसी भी जरूरतमंद को चिकित्सा सुविधा से वंचित न रहने देने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कांगड़ा
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


