कानपुर। यूपी के कानपुर जनपद में छेड़छाड़ व महिलाओं से दरिंदगी की घटनाएं नहीं थम रही है। बेख़ौफ हो चुके दरिंदों ने देर रात सजेती थाना इलाके में ऐसी ही एक और घटना को अंजाम दिया। हैवानों ने पहले तो महिला से सामूहिक ब्लात्कार कियाए फिर मारपीट कर हत्या का प्रयास किया और खेत में मरणासन्न हालत में छोड़ कर भाग निकले। वहीं पुलिस सिर्फ ये कह कर पल्ला झाड़ रही है कि वो सिर्फ बेहोश मिली।