सजेती थाना क्षेत्र के गांव सुजानपुर के बदन सिंह संखवार एक संस्था में काम करते हैं। एनजीओ के काम के सिलसिले में वो अधिकतर बाहर रहते हैं। उनके बच्चे भी पढ़ाई की वजह से कानपुर में रहते हैं। घर में बदन सिंह के बूढ़े पिता के साथ उनकी पत्नी रहती हैं। बीती देर रात में कुछ लोग महिला को सोते समय जबरन घर से कुछ दूरी पर बाजरे के खेत में उठा कर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यहीं नहीं दरिंदों ने बलात्कार के बाद पहचान होने के डर से उसे मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। वारदात को अंजाम देने वाले उसे मरा समझ कर खेत में छोड़कर भाग निकले।