उन्होंने बताया कि खुले में शौच मुक्त के लिए शुक्रवार से सात दिवसीय एक वृहद अभियान चलाया जा रहा है। जगह.जगह होर्डिंग व पोस्टर लगाए जा रहे है जिससे लोगों में जागरूकता आए और इस योजना का लाभ उठा सके। आवेदन जमा करने के लिए नगर निगम सहित शहर के अलग.अलग क्षेत्रों में कुल 18 जगहों पर स्टाल लगाए गए हैं। आगे बताया कि इसके साथ ही घनी आबादी वाले 97 क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं जहां पर सामुदायिक शौचालय बनवाए जाएगें।