इसके लिए बकायदा होर्डिंग पोस्टर लगाकर लोगों को मिशन से जुडने की अपील की जा रही है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि खुले में शौच मुक्त कानपुर बनाने के लिए पहल छेड़ी गई है। जिन घरों में शौचालय नहीं है उनके लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत केन्द्र व प्रदेश सरकार की ओर से क्रमशः चार-चार हजार रूपया प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम व जोन कार्यालयों में शौचालय बनाने के लिए आवेदन देना होगा। जिसके बाद सर्वे कराया जाएगाए सर्वे की रिपोर्ट पर लाभार्थी गृहस्वामी को राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।