Advertisement
कन्नौज: लगातार बारिश से कच्चे मकान की छत ढही, सगे भाई-बहन की मौत, चार घायल

हादसे की सूचना मिलने के बाद इंदरगढ़ थानाध्यक्ष और स्थानीय लेखपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस- प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
एक ग्रामीण ने बताया कि पुत्तूलाल अपने परिवार के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान रात में अचानक दीवार गिर गई और पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। छत गिरने की आवाज सुनकर गांव के लोगों ने मलबा हटाया और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।
बता दें, इसी महीने 14 सितंबर को यूपी के मेरठ में भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था, जहां बारिश की वजह से एक घर की छत गिर गई थी। इस दर्दनाक हादसे में भी मलबे में दबने के कारण दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कन्नौज
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


