Advertisement
कन्नौज : मीठे जहर के खिलाफ अभियान जारी, करीब तीन टन नकली मिठाई की गई नष्ट

पिछले करीब 15 दिनों से संयुक्त टीम खाद्य पदार्थों की दुकानों और कारखानों में जाकर सैंपल ले रही है और गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई भी कर रही है।
आज सुबह टीम ने तिर्वा तहसील क्षेत्र में अमूल प्लांट के पास स्थित एक दूध कि दुकान में छापा मारा। यहां टीम ने दूध के कई नमूने लिए। जांच के दौरान टीम को यहां करीब ढाई सौ लीटर खराब दूध मिला। बिना देर किए टीम ने सारे दूध को जब्त कर सड़क पर बहा नष्ट कर दिए।
दूध बेचने वाले छापेमारी टीम को देखकर पहले ही फरार हो गए, जिसके चलते परिसर को सील कर दिया गया। इसी तरह तड़के सुबह छिबरामऊ के दो मिठाई कारखानों पर छापेमारी की गई। यहां सिंथेटिक कलर डालकर सोहन पापड़ी बनाई जा रही थी।
यहां टीम ने करीब 14 क्विंटल सोहन पापड़ी और सिंथेटिक पीला रंग सीज किया है। मिठाई बनाने की दूसरी फैक्ट्री तो सिर्फ दीपावाली के लिये ही खोली गई थी। यहां बिना लाइसेंस मिठाई बनती मिली, एसडीएम ने बनी हुई मिठाई सीज कर काम करने पर रोक लगा दी।
एसडीएम छिबरामऊ ने लाइसेंस लेने के बाद काम शुरू करने की हिदायत सभी अवैध मिठाई कारखाना संचालक को दी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कन्नौज
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


