Junpdi fire 16 thousand Swah-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झौंपड़ी में आग 16 हजार स्वाह

khaskhabar.com: सोमवार, 16 जनवरी 2017 3:21 PM (IST)
झौंपड़ी में आग 16 हजार स्वाह
धर्मशाला। नगरोटा बगवां के वार्ड नंबर 4 की एक झौंपड़ी में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा देने से प्रवासी मांगे लाल के झौंपड़ी में रखे लगभग 16 हजार रुपये जल कर राख हो गए, वहीं अन्य सामान भी जल गया। आग लगने के दौरान झौंपड़ी के अंदर मांगे लाल का बेटा सो रहा था। मिली जानकारी के अनुसार झौंपड़ी में सोए मांगे लाल के बेटे को जब आग की तपस लगी तो वह जाग उठा और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुन आस.पास के सभी झुग्गी.झौंपड़ी वाले इकट्ठे हो गए। उन्होंने पानी डालकर आग को बुझा दिया जिस कारण कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। मांगे लाल राजस्थान का रहने वाला है। स्थानीय निवासी रविंद्र शर्मा ने इसकी सूचना नगर परिषद प्रधान स्वर्णा वालिया व नगरोटा पुलिस को दी। प्रधान व पुलिस ने मौके पर जा कर नुक्सान का जायजा।

[@ Punjab election-गुरू के सामने भाजपा ने शिष्य को ही बनाया उम्मीदवार]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement