Junior Technical Assistant will be frozen for three years transferred Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीन साल से जमें कनिष्ठ तकनीकी सहायको होगा तबादला

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 सितम्बर 2016 7:41 PM (IST)
तीन साल से जमें कनिष्ठ तकनीकी सहायको होगा तबादला
ग्रामीण विकास विभाग के शासन सचिव ने पत्र में बताया कि पूर्व में निर्देश दिए गए थे कि संविदा पर कनिष्ठ तकनीकी सहायक के साथ जिला स्तर से जिला कलक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक से अनुमोदन के उपरांत अनुबंध पत्र पर अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं संविदा कार्मिक के हस्ताक्षर होंगे। जिससे इन कनिष्ठ तकनीकी संविदा कार्मिकों की सेवाएं संविदा अवधि में ही कार्य उपलब्धता के अनुसार जिले की किसी भी पंचायत समिति में आवश्यकतानुसार ली जा सके। राज्य स्तर पर समीक्षा के दौरान यह जानकारी में आया है कि संविदा पर नियोजित कनिष्ठ तकनीकी सहायक का कार्य क्षेत्र लंबी अवधि से परिवर्तित नहीं किया गया है। इस संबंध में निर्देशित किया गया है कि संविदा पर नियोजित कनिष्ठ तकनीकी सहायक का समय-समय पर आवश्यकतानुसार कार्य क्षेत्र परिवर्तित किया जाए। जो कनिष्ठ तकनीकी सहायक तीन वर्ष से अधिक अवधि से समान कार्य क्षेत्र में कार्यरत है उनका कार्य क्षेत्र तत्काल प्रभाव से परिवर्तित किया जाए।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement