Junior Technical Assistant of Panchayat Samiti Revdar in Sirohi arrested red-handed while accepting a bribe of ₹80,000-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिरोही में पंचायत समिति रेवदर का कनिष्ठ तकनीकी सहायक 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026 8:29 PM (IST)
सिरोही में पंचायत समिति रेवदर का कनिष्ठ तकनीकी सहायक 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
सिरोही। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), जयपुर की विशेष अनुसंधान इकाई ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए दिनेश कुमार वैष्णव, हाल पदस्थापन कनिष्ठ तकनीकी सहायक (संविदाकर्मी), पंचायत समिति रेवदर, जिला सिरोही को परिवादी से 80,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी ग्राम पंचायत में 10 कैटल शेड निर्माण कार्यों की तकनीकी स्वीकृति जारी करने की एवज में आरोपी द्वारा प्रति कैटल शेड 10,000 रुपये की दर से कुल 1,00,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत का सत्यापन 11 फरवरी 2026 को किया गया, जिसमें आरोपी द्वारा प्रति कैटल शेड 8,000 रुपये की दर से कुल 80,000 रुपये की रिश्वत मांगना प्रमाणित पाया गया। शिकायत के सत्यापन के बाद उपमहानिरीक्षक अनिल कयाल के सुपरविजन में, एसीबी की विशेष अनुसंधान इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप सारस्वत के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपी दिनेश कुमार वैष्णव को परिवादी से 80,000 रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन एवं महानिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ एवं अन्य अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement