Join the forum as mind-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंच से जुड़ेंगे मन के नाते ...

khaskhabar.com: बुधवार, 09 नवम्बर 2016 7:24 PM (IST)
मंच से जुड़ेंगे मन के नाते ...
बाड़मेर। कहते है शादी हर शख्स के लिए सबसे यादगार लम्हा होता है । इसी यादगार लम्हे से आगामी 11 नवम्बर को थार की धरा पर एक साथ 62 जने रूबरू होते नजर आएंगे । आयोजन में सबसे खास बात यह है की यह सभी एक ही मंच से मन के तार जोड़ते नजर आएंगे। खर्चीली शादियों और दिखावे की अंधी दौड़ पर रोक लगाने के उद्ेश्य से पहली मर्तबा बाड़मेर में खत्री समाज सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस विवाह समारोह में राजस्थान ही नहीं देश भर से बराते आएंगी। आयोजन के मीडिया प्रभारी कन्हैयालाल डलोर ने बताया कि खत्री समुदाय द्वारा देश में विवाहों को बदलते खर्चीले परिदृश्य पर रोक लगाने के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। गुजरात के आदिपुर में 11 तारिक को आयोजित किये जा रहे सामूहिक विवाह की तरह बाड़मेर में भी सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां बीते महीने भर से की जा रही है । इस आयोजन में एक ही समय अभी जोड़े मंच से एक दूसरे को वरमाला पहनाइयेगे। फेरो के लिए 31 वेदिया तैयार की गई है साथ ही इन जोड़ो के यादगार बन्दोली के लिए भी बैंड और डीजे राजस्थान से बाहर से बुलाये गये है। आयोजन के लाइव कवरेज भी तैयारियां चल रही है। आयोजन के दिन शहर भर में सभी खत्री समुदाय के प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि यह भी पढ़े :एटीएम में शुक्र से मिलेंगे नए नोट, बैंक शनि-रविवार को भी खुलेंगे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement