Advertisement
जोधपुर: मारवाड़ महोत्सव 2025 शुरू, हेरिटेज वॉक के साथ दिखी राजस्थानी संस्कृति की झलक

मारवाड़ महोत्सव के तहत दो दिनों तक विभिन्न आयोजन होंगे। इनमें लोक नृत्य, लोक गीत, मूंछ प्रतियोगिता, साफा बांधने की प्रतियोगिता, पतंगबाजी और हस्तशिल्प मेला शामिल हैं। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी होगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। ये आयोजन जोधपुर की जीवंत परंपराओं और संस्कृति को जीवंत रूप में पेश करेंगे।
बीएसएफ कमांडेंट घेवर राम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि मारवाड़ महोत्सव जैसे आयोजन राजस्थानी परंपराओं और लोक संस्कृति को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ के ऊंट दस्ते को इस महोत्सव में अपनी सहभागिता का अवसर मिलना गर्व की बात है।
स्थानीय कलाकार सोनू जांगिड़ ने उत्साह जताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से राजस्थान की समृद्ध संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने का मौका मिलता है। उन्होंने इसे एक खास अवसर बताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जुड़ने का मौका मिलता है।
महोत्सव में शामिल होने के लिए शहरवासियों और पर्यटकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिला प्रशासन ने सभी आयोजनों को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


