JNV selection test for admission to Class VI in 8-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेएनवी में कक्षा छह के प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 8 को

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 1:16 PM (IST)
जेएनवी में कक्षा छह के प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 8 को
हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय हमीरपुर स्थित डूंगरी के प्राचार्य एसके मिश्रा ने जिला वासियों को सूचित किया है कि जेएनवी डूंगरी के नि:शुल्क आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिये कक्षा छह की प्रवेश चयन परीक्षा 8 जनवरी (रविवार) को 11:30 बजे जिला के प्रत्येक खण्ड स्तर पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा है कि संबन्धित परीक्षा में बैठने वाले पंजीकृत बच्चे अपना रोल नम्बर / प्रवेश पत्र अपने संबन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी से 7 जनवरी तक प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अभ्यर्थियों को 8 जनवरी, 2017 को 11 बजे से पहले संबन्धित परीक्षा केन्द्र पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि खण्ड सुजानपुर के तहत परीक्षा केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल), सुजानपुर में 354 पंजीकृत अभ्यर्थी, खण्ड नादौन के तहत रावमापा(कन्या) नादौन में 551 अभ्यर्थी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलोड़ में 531 अभ्यर्थी, खण्ड हमीरपुर के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर में 453 अभ्यर्थी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में 333 अभ्यर्थी, खण्ड बिझड़ी के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में 409 अभ्यार्थी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बणी में भी 409 अभ्यर्थी और खण्ड भोरंज के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में 393 अभ्यर्थी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में 401 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के लिये पंजीकृत हैं।

[@ Exclusive:10 साल से बेडिय़ों में जकड़ी है झुंझुनूं की जीवणी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement