JKK will see cultural and literary programs and workshops in August.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेकेके में अगस्त माह में लगेगी सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों और कार्यशालाओं की झड़ी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 जुलाई 2019 6:44 PM (IST)
जेकेके में अगस्त माह में लगेगी सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों और कार्यशालाओं की झड़ी
जयपुर। जयपुर के प्रमुख कल्चरल हब के रूप में प्रसिद्ध जवाहर कला केंद्र (जेकेके) द्वारा आगामी माह अगस्त के लिए कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा बना ली गई है। इन कार्यक्रमों के अतिरिक्त जयपुर एवं आस-पास के इलाकों में कला क्षेत्र में कार्यरत प्रोफेशनल्स एवं उभरते कलाकारों के शैक्षिक संवर्धन के उद्देश्य से कार्यशालाओं को भी इसमें शामिल किया गया है। जेकेके के अतिरिक्त महानिदेशक, फुरकान खान ने आज यह जानकारी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जेकेके के रंगायन सभागार में सायं 7 बजे किया जायेगा। सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों तथा एक्जीबिशन में विजिटर्स का प्रवेश निःशुल्क रहेगा। उल्लेखनीय है कि जुलाई माह में जेकेके द्वारा राजस्थान के विरासत मूल्यों पर आधारित 12 दिवसीय समारोह ‘विरसा 2019‘ का आयोजन किया गया था। इस समारोह के तहत विभिन्न प्रदर्शनियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement