JKK will see cultural and literary programs and workshops in August. Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेकेके में अगस्त माह में लगेगी सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों और कार्यशालाओं की झड़ी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 जुलाई 2019 6:48 PM (IST)
जेकेके में अगस्त माह में लगेगी सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों और कार्यशालाओं की झड़ी
फुरकान खान ने आगे बताया कि अगस्त माह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम इस प्रकार से होंगेः- 1 से 3 अगस्त को सुमिरन समारोह का होगा आयोजन आध्यात्मिक गायन पसंद करने वाले के लिये जेकेके में तीन दिवसीय ‘सुमिरन समारोह‘ का आयोजन 1 से 3 अगस्त के मध्य किया जायेगा। इस कार्यक्रम के तहत कबीर भजन, हवेली संगीत एवं सूफी गायन का आयोजन किया जायेगा। गुरूवार, 1 अगस्त को अंतराष्ट्रीय स्तर पर सुप्रसिद्ध लोक गायक, मौरालाला एवं ग्रुप द्वारा निर्गुणी धारा के प्रमुख संत कबीर के भजनों को पेश किया जायेगा। इसी प्रकार समारोह के दूसरे दिन, 2 अगस्त को राजस्थान के नाथद्वारा घराने पर आधारित हवेली संगीत की प्रस्तुति होगी।
6 अगस्त को होंगे ‘क्लासिकल वॉइस ऑफ इंडिया‘ प्रतियोगिता के ऑडिशसजयपुर एवं आसपास के युवाओं में शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने के लिए जवाहर कला केंद्र (जेकेके) में ‘क्लासिकल वॉइस ऑफ इंडिया‘ प्रतियोगिता के ऑडिशस आयोजित किये जायेंगे। जेकेके के स्थान सहयोग (वेन्यू कर्टसी कॉलेबोरेशन) से 6 अगस्त को प्रातः 10 बजे आरम्भ होने वाले ये ऑडिशस भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित किये जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए आयोजित होने वाले इन ऑडिशस में गायन, तबला/पखावज, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स एवं कथक नृत्य जैसी विभिन्न शास्त्रीय कलाओं के युवा कलाकार भाग ले सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।
ये ऑडिशन चार श्रेणियों में आयोजित किये जायेंगे- जूनियर (9 वर्ष से 13 वर्ष), मिडिल (14 से 18 वर्ष), सीनियर (19 से 23 वर्ष) और युवा कलाकार (24 से 29 वर्ष)। अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों के लिए भी एक अलग श्रेणी रखी गई है। प्रतिभागियों को अपनी कला का प्रदर्शन करने हेतु 7 मिनिट का समय दिया जाएगा। इसमें प्रतिभागिता के प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे और विजेताओं को मेरिट सर्टिफिकेट एवं मेडल से सम्मानित किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को आगामी दिसम्बर माह में लखनऊ में होने वाले ग्रैंड फिनाले में आमंत्रित किया जाएगा। इस ग्रैंड फिनाले के विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ‘क्लासिकल वॉइस ऑफ इंडिया‘ और ‘तबला नवाज‘ टाइटल जीतने वालों को 21,000 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमश 10,000 रुपए, 7000 रुपए और 5000 रुपए के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
9 अगस्त को गांधी नेहरू संवाद संगोष्ठी का होगा आयोजन
अपनी साहित्यिक गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए जेकेके द्वारा शुक्रवार, 9 अगस्त को ‘गांधी नेहरू संवाद‘ संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। इस संगोष्ठी में प्रसिद्ध कवि एवं लेखक, डॉ. आलोक श्रीवास्तव ‘महात्मा गांधी और उन पर असत्य के प्रयोग‘ पर अपने विचार रखेंगे। जबकि हिंदी के जाने-माने लेखक और आलोचक, प्रोफेसर पुरुषोत्तम अग्रवाल गांधी नेहरू संवाद पर सम्बोधित करेंगे। इस संगोष्ठी का संचालन राजस्थान के प्रसिद्ध हिन्दी लेखक, डॉ. दुर्गा प्रसाद अग्रवाल द्वारा किया जायेगा।
16 अगस्त से 20 अगस्त को होगा कत्थक समारोह का आयोजन
शास्त्रीय नृत्य पंसद करने वाले दर्शकों के लिए जेकेके द्वारा इस बार एक विषेश आयोजन की तैयारी की जा रही है। कत्थक समारोह का आयोजन 16 से 20 अगस्त को रंगायन सभागार में सायं 7 बजे किया जायेगा। जेकेके द्वारा 16 से 19 अगस्त के सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की सहभागिता में किये जायेंगे जबकि 20 अगस्त का कार्यक्रम स्वयं जेकेके द्वारा आयोजित किया जायेगा। इस समारोह में हिंदुस्तान के विभिन्न घरानों के कत्थक नृत्य एक ही स्थान पर देखने को मिलेगा। विभिन्न पृष्ठभूमि की नृत्य शैलियों, कलाकारों और रचनाओं से जेकेके में एक अनूठा माहौल का निर्माण होगा।
समारोह के प्रथम दिवस, 16 अगस्त को विष्वप्रसिद्ध नृत्यागंना शोवना नारायण की वरिष्ठ शिष्या आसावरी द्वारा अपने ग्रुप के साथ लखनउ घराने के कत्थक नृत्य की सुंदरता एवं प्राकृतिक संतुलन पेश किया जायेगा। इसी प्रकार 17 अगस्त को गौरव मिश्रा द्वारा बनारस घराने और 18 अगस्त माण्डवी सिंह एवं ग्रुप द्वारा खैरागढ़ घराने की कत्थक नृत्य शैलियां पेश की जायेगी। जयपुर घराने की कत्थक प्रस्तुतियों में 19 अगस्त को पंडित हरीष गंगानी एवं ग्रुप तथा 20 अगस्त को जयपुर कत्थक केन्द्र के कार्यक्रम शामिल होंगे।
16 अगस्त से 20 अगस्त को कत्थक वर्कशॉप का भी होगा आयोजन
जयपुर कत्थक घराने के तकनीकी पक्षों की बारीकियां जानने के इच्छुक कलाकारों को ध्यान में रखते हुए जेकेके द्वारा सीनियर कत्थक वर्कषॉप का आयोजन किया जायेगा। केन्द्रीय संगीत नाटक अकादमी से पुरस्कृत एवं विष्वविख्यात नृत्यांगना, प्रेरणा के निर्देशन में यह वर्कषॉप 16 अगस्त से 20 अगस्त को कृष्णायन सभागार में अपरान्ह 3.30 बजे से 5.30 बजे आयोजित की जायेगी।
17 से 23 अगस्त को सेट डिजाइन वर्कशॉप का होगा आयोजन
थिएटर से प्यार करने वाले लेकिन पर्दे के पीछे कार्य करने का विचार जिनको नाट्य प्रस्तुति से अधिक रोमांचित करता है। उन लोगों के लिए जेकेके द्वारा सेट डिजाइन वर्कशॉप का आयोजन 17 से 23 अगस्त को किया जाएगा। इसमें प्रतिभागी नाटक के मूड, समय और स्थान के अनुसार सेट डिजाइनिंग के उन रचनात्मक, कलात्मक, तकनीकी कौशल को सीखेंगे जिससे सेट डिजाइन के माध्यम से दर्शकों को वास्तविक दुनिया का अहसास हो।
19 से 25 अगस्त को फोटो एक्जीबिषन का होगा आयोजन
जेकेके द्वारा जयपुर फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन की सहभागिता में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फोटो एक्जीबिषन का आयोजन किया जायेगा। जेकेके की चतुर्दिक आर्ट गैलरी में 19 से 25 अगस्त को लगने वाली इस एक्जीबिषन में लगभग 150 चुनिंदा फोटोग्राफ्स प्रदर्षित की जायेंगी। इस एक्जीबिषन में भाग लेने के लिए जयपुर के अतिरिक्त राजस्थान के विभिन्न प्रान्तों यहां तक कि मुम्बई, दिल्ली, बिहार, मध्यप्रदेष, उत्तराखंड, दुबई, श्रीलंका, आदि से प्रविष्टियां प्राप्त हुई है।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement