JKK will be a ceremony based on heritage values Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेकेके में होगा विरासत मूल्यों पर आधारित समारोह - विरसा 2019

khaskhabar.com: रविवार, 23 जून 2019 6:57 PM (IST)
जेकेके में होगा विरासत मूल्यों पर आधारित समारोह - विरसा 2019
दुलर्भ एवं ऐतिहासिक कृतियों की लगेगी प्रदशर्नी जेकेके की कंटम्पररी आर्ट गैलरी एवं कलादीर्घा 2 में दुलर्भ एवं ऐतिहासिक कृतियों की प्रदर्शनी प्रातः 11 बजे से सायं 7 बजे लगाई जाएगी। इन प्रदर्शनियांे में जोधपुर के राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान द्वारा ‘आर्ष रामायण‘ प्रदर्शित की जायेगी। इसी प्रकार बीकानेर के राजस्थान राज्य अभिलेखागार द्वारा दांडी यात्रा, 1857 की क्रांति तथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राजस्थान के योगदान से सम्बंधित कृतियां प्रदर्शित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि नमक सत्याग्रह के नाम से प्रसिद्ध दांडी यात्रा 1930 में महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में आरम्भ हुई थी। इसके अतिरिक्त एग्जीबिशन में टोंक के मौलाना आजाद अरबी फारसी शोध संस्थान द्वारा प्रदर्शित कैलीग्राफी पैनल एवं पांडुलिपि खंड भी देखने को मिलेंगे।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement