JKK will be a ceremony based on heritage values-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेकेके में होगा विरासत मूल्यों पर आधारित समारोह - विरसा 2019

khaskhabar.com: रविवार, 23 जून 2019 6:56 PM (IST)
जेकेके में होगा विरासत मूल्यों पर आधारित समारोह - विरसा 2019
जयपुर। राजस्थान के विरासत मूल्यों पर आधारित एक अनूठा समारोह ‘विरसा 2019‘ का आयोजन जवाहर कला केंद्र (जेकेके) में होने जा रहा है। 12 दिवसीय इस समारोह के दौरान 10 जुलाई से 21 जुलाई तक विभिन्न प्रदर्शनियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। यह समारोह जेकेके द्वारा पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। जेकेके के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) फुरकान खान ने यह जानकारी दी। खान ने आगे बताया कि 10 जुलाई को सायं 6.30 बजे जेकेके परिसर में ‘विरसा 2019‘ का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री, डॉ. बी. डी. कल्ला होंगे। समारोह की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के कला, साहित्य, संस्कृति, पुरातत्व एवं पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रेया गुहा करेंगी। इस समारोह में विजिटर्स का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement