JKK will be a ceremony based on heritage values Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेकेके में होगा विरासत मूल्यों पर आधारित समारोह - विरसा 2019

khaskhabar.com: रविवार, 23 जून 2019 6:57 PM (IST)
जेकेके में होगा विरासत मूल्यों पर आधारित समारोह - विरसा 2019
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य पसंद करने वालों के लिए ‘विरसा 2019‘ के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सायं 7 बजे रंगायन में किया जाएगा। इसके तहत 10 जुलाई को दिल्ली के पं. प्रतीक चौधरी द्वारा वादन जुगलबंदी पेश की जाएगी। इसी प्रकार 11 जुलाई को दिल्ली की मोनिषा नायक द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति होगी। जयपुर के नफीसुद्दीन एवं अनीसुद्दीन डागर द्वारा 12 जुलाई को ध्रुवपद गायन पेश किया जाएगा और 13 जुलाई को दिल्ली के संतोष नायर द्वारा नृत्य नाटिका ‘मिस्टिक फॉरेस्ट‘ की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह में दर्शकों को 14 जुलाई को बालोसोर की सुजाता मोहापात्रा का ओड़िसी नृत्य देखने को मिलेगा। भोपाल के मोहम्मद मुख्तार एवं ग्रुप तथा टोंक के शाने हिंद ग्रुप द्वारा 19 जुलाई को उर्दू गायन की पारम्परिक शैली ‘चहार बैत‘ की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी प्रकार 20 जुलाई को कानपुर की डॉ. हिना अफ्शां द्वारा प्रस्तुत पत्रवाचन में ‘कदीम दौर में दास्तांगोई‘ सुनने को मिलेगा और दिल्ली की फौजिया दास्तांगो एवं फिरोज खान द्वारा ‘दास्तां-ए-महाभारत‘ पेश की जाएगी। थिएटर पसंद करने वाले लोगों के लिए 21 जुलाई को ‘गालिब इन न्यू दिल्ली‘ का मंचन किया जाएगा। पाईर्रोटस ट्रूप द्वारा प्रस्तुत यह नाटक दिल्ली के सईद आलम द्वारा लिखित एवं निर्देशित है।

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement