JJT University is moving towards sports university-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी की दिशा में बढ रही है जेजेटी युनिवर्सिटी

khaskhabar.com: रविवार, 17 मार्च 2024 5:37 PM (IST)
स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी की दिशा में बढ रही है जेजेटी युनिवर्सिटी
मिशन तिरंगा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैदान और व्यवस्थाएं देने पर जोर सबसे कम उम्र के अर्जुन अवार्डी, एशियाड मेडलिस्ट खिलाडी बिखेर रहे हैं अपनी चमक नई दिल्ली/झुंझुनूं। देश की सीमा पर वीर जवान देने के लिए हमेशा तत्पर शेखावटी इलाका अब खेलों में भी देश और दुनिया में अपना नाम चमका रहा है। ग्रामीण आंचल में डेढ दशक पहले जेजेटी युनिवर्सिटी के तौर पर डाॅ विनोद टीबडेवाला ने जो पौधा रोपा था, वो आज अनुसंधान क्षेत्र के बाद खेल क्षेत्र में रफ्तार पकड़ चुका है। पेरिस ओलंपिक 2024 का कोटा हासिल कर चुके और देश के सबसे कम उम्र के अर्जुन अवार्डी खिलाडियों से लेकर एशियाड, नेशनल गेम्स, खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स और ऑल इंडिया इंटर युनिवर्सिटीज गेम्स में अपना डंका बजाने के बाद जेजेटी युनिवर्सिटी ने स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी बनने की तरफ कदम बढा दिए हैं।
शेखावटी इलाके में पले-बढे और अच्छी शिक्षा पाकर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नामचीन उद्योगपति के तौर पर नाम कमा चुके डाॅ विनोद टीबडेवाला अपनी जन्मभूमि के लिए कुछ करने की चाहत रखने वालों के लिए एक बडा उदाहरण बन चुके हैं। अपने जीवन में ग्रामीण आंचल के अभिभावक से लेकर बच्चों के सामने पैसे के अभाव में पढाई के सपने नहीं टूटने देने की जिद में डाॅ विनोद टीबडेवाला ने चुडेला गांव में न केवल जमीन ली, बल्कि राजस्थान सरकार के सामने युवाओं के भविष्य को संवारने के अपने सपने से वाकिफ करवाते हुए साल 2009 में अपने आदर्श चाचा व इलाके के विख्यात व्यक्तित्व जगदीशप्रसाद झाबरमल टीबडेवाला के नाम पर विश्वविद्यालय को निजी विश्वविद्यालय के तौर पर मंजूरी दिलवाई।
राजस्थानी सेवा संघ ट्रस्ट के तहत जेजेटी युनिवर्सिटी के लिए दो लक्ष्य निर्धारित किए। पहला लक्ष्य युनिवर्सिटी के आसपास के 50 किलोमीटर के इलाके में कोई बच्चा शिक्षा अभाव में आत्मनिर्भर बनने से न चूके। दूसरा लक्ष्य नारी सशक्तिकरण को बढावा देने के लिए युनिवर्सिटी में पढने वाली हर बेटी की फीस में 50 प्रतिशत की छूट देने की व्यवस्था की, जोकि देश की बडी से बडी युनिवर्सिटी आज तक व्यवस्था नहीं कर सकी है। इसके पीछे मातृशक्ति के तौर पर उनकी धर्मपत्नी उमा टीबड़ेवाला का भरपूर सहयोग रहा।
युनिवर्सिटी चेयरपर्सन डाॅ विनोद टीबडेवाला ने जेजेटी युनिवर्सिटी कैंपस में आधुनिक अध्यापन प्रणाली से लेकर बेहतरीन फैकल्टी की व्यवस्था की, जिसकी बदौलत मैकेनिकल इंजीनियरिंग से लेकर सिविल इंजीनियरिंग, फिजीकल एजुकेशन, योग, कानून और फार्मेसी के बूते पर देश के प्रतिभाशाली युवाओं को तराशने की जिम्मेदारी निभाई जा रही है।
युनिवर्सिटी चेयरपर्सन डाॅ विनोद टीबडेवाला ने छह महीने शिक्षा, खेल प्रबंधन में शानदार व्यक्तित्व के तौर पर अपनी पहचान बना चुके डाॅ देवेन्द्र सिंह ढुल को युनिवर्सिटी प्रेजीडेंट के तौर पर आमंत्रित करते हुए युनिवर्सिटी को स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी के तौर पर डेवलप करने का अनुरोध किया। पिछले छह महीने में डाॅ देवेन्द्र सिंह ढुल ने डाॅ विनोद टीबडेवाला के विजन को अपना मिशन बनाते हुए देश की 32 खेल फेडरेशन के साथ एमओयू साइन किए, ताकि हर युवा को हर खेल में बेहतर अवसर उपलब्ध करवाए जा सकें। आज उनके कुशल नेतृत्व में जेजेटी युनिवर्सिटी की खिलाडी पहलवान अंतिम पंघाल और तीरंदाज शीतल देवी अपनी प्रतिभा के बूते पर पेरिस ओलंपिक 2024 का कोटा हासिल करते हुए देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों सबसे कम उम्र की अर्जुन अवार्डी होने का गौरव हासिल कर चुकी हैं। उनके अलावा तीरंदाजी में एशियाड मेडलिस्ट सिमरनजीत कौर ओलंपिक कोटा हासिल करने के लिए अंतिम ट्रायल में अपनी जगह बना चुकी हैं।
इनके अलावा एशियाड मेडलिस्ट आर्यनपाल सिंह, विक्रम राजेन्द्र इंगले, मुस्कान किरार, वल्र्ड कप चैंपियन रागिनी मारको, नेशनल गेम्स चैंपियन सृष्टि सिंह की चमक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युनिवर्सिटी ने देश, प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनके मार्गदर्शन की बदौलत जेजेटी युनिवर्सिटी ताइक्वांडो, गे्रपलिंग, आर्चरी में आॅल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी गेम्स चैंपियन होने के साथ-साथ युनिवर्सिटी गेम्स की दो दर्जन स्पर्धाओं में पदक जीत चुकी है।
युनिवर्सिटी प्रेजीडेंट डाॅ देवेन्द्र सिंह ढुल तीन बार वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारतीय दल का नेतृत्व कर चुके हैं और जुलाई में कोरिया में होने वाली वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज ताइक्वांडो फेस्टिवल में भारत की टीम का नेतृत्व करने वाले हैं। वो कहते हैं कि बेहतर खेल सुविधाओं और प्रशिक्षकों की बदौलत श्री जेजेटी युनिवर्सिटी स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ रही है।
युनिवर्सिटी मिशन तिरंगा को लेकर लगातार खेल सुविधाओं में बढोतरी कर रही है, ताकि राजस्थान की धरती, शेखावटी की धरती से देश का डंका खेलों में पूरी दुनिया में बजे और स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी के तौर पर स्थापित होकर युनिवर्सिटी खिलाडियों के जीवन व करियर के लक्ष्यों को पूरा कर सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement