जितिन प्रसाद ने पीलीभीत में किया नाइलिट सेंटर का उद्घाटन

जितिन प्रसाद ने कहा कि यह सेंटर यूपी के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है और हमारी 100 दिन की प्राथमिकताओं का हिस्सा है। उन्होंने यह भी बताया कि अगले महीने की 15 नवंबर 2024 तक सेंटर चालू होगा और कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार उन तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी जो साइबर अपराध में लिप्त हैं। देश में 80 करोड़ से अधिक मोबाइल इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं।
कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “यह पीलीभीत और उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बहुत बड़ी सौगात है। अभी प्रदेश में नाइलिट का एक सेंटर गोरखपुर में और एक सब सेंटर लखनऊ में है। आज तीसरे केंद्र का शिलान्यास किया गया है, जो हमारी सौ दिन की प्राथमिकताओं में शामिल था। यह देखकर खुशी हो रही है। 15 नवंबर तक यहां पाठ्यक्रम शुरू हो जाएंगे। यह हमारे छात्रों के लिए रोजगार के नए अवसर और आय के स्रोत खोलने में मदद करेगा, खासकर जब हम 80 करोड़ से अधिक मोबाइल और इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संभावनाओं को देखते हैं। हालांकि, चुनौतियां भी कम नहीं हैं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारत सरकार पूरी तरह सक्षम है। जो लोग देश के दुश्मन हैं और हमारे साइबर युद्ध या साइबर अपराध में हस्तक्षेप करने का प्रयास कर रहे हैं, हम उन्हें रोकेंगे और उनकी गिरफ्तारी करेंगे।”
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पीलीभीत
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


