JITF workers say no to rage-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वेतन न मिलने पर जेआईटीएफ के सफाई कर्मचारियों ने जताया रोष

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 मार्च 2017 1:32 PM (IST)
वेतन न मिलने पर जेआईटीएफ के सफाई कर्मचारियों ने जताया रोष
बठिंडा। दो माह से वेतन न मिलने के कारण घरों से कचरा उठाने वाले जेआईटीएफ कंपनी के सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के खिलाफ धरना देकर रोष जताया। इसके चलते पिछले दिनों से शहर में कई घरों से कचरा नहीं उठाया गया, जिसके कारण कचरा पात्र भी पहले से ही भरे पड़े हैं। कर्मचारियों के धरने में जेआईटीएफ सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव राम बाबू व अघ्यक्ष सुखविंदर ने कहा कि यूनियन के ऐसे 30 कर्मचारी हैं जिन्हें दो माह से वेतन नहीं मिला। उन कर्मचारियों का गुजारा इसी वेतन से चलता है। इनके पास आय का कोई दूसरा साधन नहीं है। वेतन न मिलने से उनका घर का गुजारा चलना कठिन हो गया है। यूनियन नेताओं ने कहा कि उन्होंने नियमित करने के लिए लगभग दो माह पहले भी हड़ताल की थी जिसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने उनके कुछ कर्मचारी हटा दिये थे। काफी संघर्ष के बाद हटाए गए कर्मचारियों को वापस काम पर रखा गया था। बाबू राम ने कहा कि वह इस सम्बंध में नगर निगम आयुक्त बठिंडा व कंपनी के अधिकारियों से भी मिले हैंं, लेकिन उनको जनवरी व फरवरी का वेतन नहीं मिला। इस सम्बंध में सम्पर्क करने पर आयुक्त अनिल गर्ग ने कहा कि उन्होंने जेआईटीएफ अधिकारियों से बात कर ली है व उन्होंने शीघ्र ही वेतन देने की बात कही है। यूनियन नेताओं ने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें विश्वास दिलवाया है कि शीघ्र ही उन्हें वेतन जारी करेंगे। इस पर कंपनी के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement