Advertisement
झांसी : बिजली मीटर को लेकर विवाद, पान सिंह तोमर की पोती बोलीं- जेई ने की थी अभद्रता

सपना ने बताया, " ये घटना 4 जून 2025 की है। उस दिन बिजली विभाग वाले अंदर घुसे, बिजली का कनेक्शन काट दिया और मीटर बदलने लगे, दादी ने जब आवाज सुनी तो बाहर आई। पूछताछ करने पर बदतमीजी से बोले तुम अंदर जाओ। यह बात हमारे किराएदार ने सुनी और नीचे आकर के देखने के लिए कहा। हमने देखा कि हमारा मीटर चेंज हो रहा है, इस पर पूछा कि आपने किसी से परमिशन ली क्या?"
तोमर के मुताबिक उनके इस सवाल पर रावत ने कहा, " हमें किसी की परमिशन की जरूरत नहीं है, हमें ऊपर से परमिशन है। उनके ऐसा कहने पर मैंने बोला कि हमारे घर में प्रधानमंत्री योजना के तहत सोलर पैनल लगे हैं यही मीटर लगेगा। मैंने कहा कि एक काम करिए हमारे घर में कोई पुरुष नहीं है आप तीन दिन बाद आइए जो करना है तब कर लीजिएगा। तो वह व्यक्ति नहीं माना और हमसे कहा कि जो यह मीटर लग रहे हैं उनके 5000 रुपये लगेंगे और आपको देने होंगे।"
सपना के अनुसार उन्होंने आग्रह किया कि चूंकि घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं है तो विभाग अपनी कार्रवाई तीन दिन बाद आकर पूरी करे। आरोप है कि इस पर सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी गई। सपना की मानें तो उन्होंने अपने बचाव में हाथापाई की।
उन्होंने बताया, "मैंने उनको अपने पापा से बात करने के लिए कहा। इस पर बिजलीकर्मियों ने फोन पर बात करने से मना कर दिया। पहले पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड हो रहा था, लेकिन बाद में मेरी वीडियो बनाने लगे। मुझे यह चीज सही नहीं लगी। इस दौरान जेई वैभव रावत ने मुझे गलत तरीके से छुआ, यह मुझे अच्छा नहीं लगा। मैंने मोबाइल से रिकॉर्डिंग को हाथ मारा, उसके बाद गुत्थमगुत्थी शुरू हो गई। उसने मेरा हाथ पकड़ा और मेरी उंगली को मोड़ दिया, मुझे बहुत ज्यादा दर्द हुआ, इस पर मैंने अपने बचाव में हाथ उठाया।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झांसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


