Advertisement
झांसी हादसा : चार सदस्यीय समिति करेगी मामले की जांच

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा, "परिजनों ने सात नवजात की शिनाख्त की है और बाकी तीन के लिए प्रक्रिया चल रही है। अधिकतर बच्चों में जलने के निशान नहीं है और उनकी स्थिति ठीक है। यहां जितने भी बच्चे आते हैं, वह बहुत ही गंभीर होने पर लाए जाते थे। फिलहाल तीन बच्चे ऐसे हैं, जिनकी स्थिति गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट ही मालूम चली है। आगे की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।"
इससे पहले मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सचिन माहौर ने बताया था कि एनआईसीयू में 54 बच्चे भर्ती थे। शुक्रवार देर रात एनआईसीयू में अचानक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के अंदर आग लग गई थी। इस हादसे में 10 नवजात की मौत हो गई।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झांसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


