Jhalawar Kitchen Queen competition organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झालावाड़ किचन क्वीन प्रतियोगिता हुई आयोजित

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 नवम्बर 2023 5:24 PM (IST)
झालावाड़ किचन क्वीन प्रतियोगिता हुई आयोजित
झालावाड़। चन्द्रभागा मेला 2023 के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के अन्तर्गत मंगलवार को राज्य होटल प्रबंध संस्थाऩ में झालावाड़ किचन क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था के प्राचार्य तथा कार्यक्रम के समन्वयक महेश कुमार बैरवा ने बताया कि कार्यक्रम में कुल 21 महिला प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन ज्युरी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किये। जिन्हें विभिन्न मापदण्डों जैसे प्रेजेंटेशन, टेस्ट, फ्लेवर तथा व्यंजन की प्रमाणिकता के आधार पर अंक प्रदान किए गए। ज्युरी के सामुहिक निर्णयानुसार प्रथम विजेता स्वाती जैन को झालावाड़ किचन क्वीन का क्राउन, ट्रॉफी, सर्टिफिकेट तथा आकर्षक उपहार प्रदान किये गये तथा द्वितीय स्थान पर मिराया जैन व तृतीय स्थान पर सपना राठौर रही इन्हे भी आर्कषक पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान संस्थान तथा पर्यटन विभाग द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पीटीएस) गोपीचंद मीणा तथा मिश्टीन क्लब एण्ड रिसोर्ट के एम. डी. भुवनेश अग्रवाल, भावना अग्रवाल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मिश्टीन क्लब एण्ड रिसोर्ट, द केक पॉईंट, जी.टी. मार्ट तथा लॉटस केफे ने सह प्रायोजक के रूप में सहयोग प्रदान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement