Jhajharia and Maharshi observed the fair-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झाझड़िया और महर्षि ने किया मेले का अवलोकन

khaskhabar.com: बुधवार, 25 दिसम्बर 2024 6:49 PM (IST)
झाझड़िया और महर्षि ने किया मेले का अवलोकन
चूरू। पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया और पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) द्वारा जयपुर के जवाहर कला केंद्र में चल रहे सरस राज सखी राष्ट्रीय मेले-2024 का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने चूरू की महिलाओं के साथ-साथ राजस्थान के सभी जिलों एवं अन्य राज्यों से आई हुई महिलाओं द्वारा लगाए गई स्टाॅल्स पर जाकर महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों के बारे में जानकारी ली और उत्पाद खरीदे। उन्होंने मेले में देशभर से 250 भौतिक संकेतक उत्पादों के बारे में भी जानकारी ली और चूरू की महिलाओं के उत्पादों की स्टाॅल्स देखकर बहुत खुशी जाहिर की। इस दौरान चूरू से आई 100 महिलाओं को भी मेले की विजिट कराई गई ताकि जिले की अन्य महिलाओं को भी बेहतर गतिविधियों के लिए प्रोत्साहन मिले। झाझड़िया और महर्षि ने चूरू जिले में राजीविका में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और इसे ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। - PRO Churu

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement