Advertisement
जेडीए ने सैट बैक में अवैध निर्माण करने पर अवैध बिल्डिंग को किया सील

जेडीए द्वारा जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित मंगलम विहार इडांटा मैरिज गार्डन के पीछे सीकर रोड़ बड़ पीपली स्टेण्ड के पास आवासीय भूखण्ड संख्या-134 से 138 में जेडीए की बिना अनुमति व स्वीकृति केे व्यावसायिक प्रयोजनार्थ एस.आर.एल. बाथ वेयर हाऊस/गोदाम के अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियों का सचंालन किये जाने पर धारा 32 जेडीए के एक्ट के तहत नोटिस जारी कर अवैध अवैध व्यावसायिक गतिविधि बन्द करने हेतू पाबंद किया गया था। परन्तु निर्माणकर्ता द्वारा व्यावसायिक गतिविधि बन्द नहीे किये जाने पर सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर धारा-34(क) का नोटिस जारी कर आज दिनांकः 23.08.2024 को उक्त अवैध वेयर हाऊस/गोदाम के प्रवेष द्वारो इत्यादि को इंजीनियरिंग शाखा की मदद से ईटों की दीवारो से चुनवाकर गेटो, शटर पर ताले सील चपडी लगाकर नियमानुसार पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई। जविप्रा द्वारा सीलिंग में हुये व्यय-खर्च की नियमानुसार संबंधित से वसूली की जायेगी। उक्त कार्यवाही प्रवर्तन अधिकारी जोन-12 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
जेडीए द्वारा जोन-08, 11 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित मुहाना मण्डी के गेट नं. 01, 02, व 03 के आस-पास खसरा नं. 01 से 09 तक रोड़ सीमाओं पर करीब 125 स्थानों पर कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से लगाये गये 80 थड़ी, 27 ठेलें, 10 गुमटी, 08 टीनषेड इत्यादि लगाकर कब्जा-अतिक्रमण किये जाने की षिकायत प्राप्त होने पर सामूहिक अभियान का आयोजन कर आज जोन-08, 11 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर रोड़ सीमाओं को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त कार्यवाही प्रवर्तन अधिकारी जोन-08, 11, पुलिस लाईन से प्राप्त पुलिस बल, स्थानीय थाना मुहाना का जाप्ता तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
इसी प्रकार जोन-पीआरएन-नोर्थ के क्षेत्राधिकार में अवस्थित धावास पुलिया से निबांर्क मंदिर चौराहा तक सड़क के दोनो तरफ रोड़ सीमा पर अवैध रूप से कब्जा-अतिक्रमण कर करीब 170 स्थानों पर लगाये गये थडी ठेले, त्रिपाल, होर्डिग, साइन बोर्ड, टेबल कुर्सियां, चबूतरें, टीनषेड़, रेलिंग, झालियां, बाउण्ड्रीवाल इत्यादि अवैध कब्जे-अतिक्रमणों को सामूहिक अभियान का आयोजन कर जोन- पीआरएन-नोर्थ के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उक्त कार्यवाहियां उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन- पीआरएन-नोर्थ, 07, पुलिस आयुक्तालय से प्राप्त पुलिस जाप्ता, करणी विहार के पुलिस जाप्ता तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


